JanjgirChampa News : प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा के द्वारा 27 फरवरी को नवागढ़ में किया जाएगा तहसील कार्यालय का घेराव

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा 27 फरवरी, दिन सोमवार को नवागढ़ में तहसील कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस कार्यक्रम में छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्षेत्रिय सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास ने विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!