Janjgir Thief : सूने मकान में हुई थी सोने-चांदी सहित 80 हजार रुपये की हुई थी चोरी, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकली गांव के सूने मकान में 09 फरवरी को सोने-चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रुपये के चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली है और पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.



9 फरवरी को सुकली गांव के रहने वाले दिनेश कुमार विजय ने रिपोर्ट लिखाई थी कि वह परिवार सहित शिवरीनारायण गया हुआ था, तभी उसकी भतीजी ने फोन के माध्यम से उसे सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. जब वह घर पहुंचा तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रुपये को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, चांपा के अंशिका, लक्ष्य ने दिया करुणा और जिम्मेदारी का संदेश...

पुलिस जुर्म दर्ज किया था, लेकिन अब 6 दिन बीत जाने के बाद भी चोरो के बारे पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई है. पुलिस का कहना है कि चोरो के बारे पतासाजी की जा रही है और जल्द से जल्द चोरो के बारे में सुराग जुटा लिया जाएगा. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक सुराग जुटाने में सफल हो पाती है ?

इसे भी पढ़े -  Akaltata Arrest : नए साल की रात घर में घुसकर मारपीट के मामले में फरार 4 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में

error: Content is protected !!