Sakti Thief : 65 हजार रुपए के सामान की हुई चोरी, जैजैपुर थाना क्षेत्र का मामला, पहले की कई चोरी की घटना का पुलिस नहीं कर सकी है खुलासा

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के बेलकर्री गांव से अज्ञात चोरों ने घर के पीछे घुसकर कर आलमारी में रखे 40 हजार रुपए नगदी रकम एवं 25 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 454 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेलकर्री के रुपेंद्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बेलकर्री गांव के घर में ताला लगाकर वह अपनी पत्नी को लेकर जैजैपुर आया और वहां अपने जैजैपुर के घर में अपनी पत्नी को छोड़कर दुबारा बेलकर्री घर गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

वहां घर के दरवाजे को खोल अंदर जाने पर देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और आलमारी में रखे, दो-दो हजार के 18 नोट एवं 5-5 सौ के 08 नोट कुल 40 हजार रुपए नकदी रकम और सोने-चांदी के जेवरात, जिसकी कीमत 25 हजार रुपए, कुल 65 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

आपको बता दें, जैजैपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है और पुरानी चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है. विधायक केशव चन्द्रा के घर में हुई बड़ी चोरी के मामले में जैजैपुर पुलिस के हाथ खाली है. कई थाना प्रभारी बदले, लेकिन चोरी के मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!