JanjgirChampa Accident Death : ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत, अकलतरा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी.



कोटगढ़ गांव के बाहरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचलने की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची. पूछताछ में मृतक बाइक सवार की पहचान राकेश कंवर के रूप में हुई, जो कोटगढ़ गांव का ही रहने वाला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है. पंचनामा कर सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. मामले में पुलिस जांच की जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!