JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर जब्त, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के खैरताल गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी भूपेंद्र मिरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में नवागढ़ ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि खैरताल गांव के व्यक्ति भूपेंद्र मिरी, अपने घर के बगल खेत में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र मिरी के पास से 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र मिरी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!