Akaltara Arrest : किसानों से किराए के ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मोबाइल बंद करके हो जाता था फरार, आरोपी के कब्जे से 20 लाख के 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने किराए के ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाले आरोपी अनुराग दास महंत को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी अनुराग दास महंत के खिलाफ BNS की धारा 318 (4), 316 (2) के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लाख रुपये के 4 ट्रैक्टर इंजन, 1 ट्रॉली को जब्त किया है. आरोपी किसानों से किराए पर लिए ट्रैक्टरों को फर्जी शपथ पत्र के जरिये बेच दिया करता था. आरोपी ने अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, परसाहीनाला के विनोद खुसरो ने बताया था कि उसने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर ली थी, जिसे अनुराग दास महंत ने काम के बहाने ले गया और वापस नहीं किया. फिर आरोपी फरार हो गया था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाले आरोपी अनुराग दास महंत को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!