JanjgirChampa Big News : घर में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, मौके पर पहुंची तहसीलदार और पुलिस टीम, महिला के परिजन ने लगाया आरोप, पढ़िए खबर…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के वार्ड 3 की नवविवाहिता महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला है. सूचना के बाद बलौदा तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पंचानामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. फिलहाल, मौत का कारण अज्ञात है, लेकिन महिला के परिजन ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि शारदा यादव की शादी सलित यादव से 2 साल पहले हुई थी. दोनों का 6 माह का बच्चा है. आज महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला है.

सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची थी और तहसीलदार गरिमा मनहर की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई है. महिला के परिजन ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले में परिजन का बयान लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला के परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!