JanjgirChampa BJP Protest : भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में पामगढ़ में किया गया चक्काजाम, मौके पर मौजूद रहे भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व संसदीय सचिव और अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चक्काजाम किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.



इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि नक्सलियों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की है, यह सब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रहा है. केवल भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की हत्या क्यों हो रही है, यह बड़ा सवाल है ? भाजपा ने नक्सलियों के खिलाफ हमेशा मोर्चा खोला है, लेकिन कांग्रेस की सरकार नक्सलियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

error: Content is protected !!