Sakti Mahila Samman : हसौद में महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, 7 महिलाओं को किया गया सम्मानित

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के हसौद में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 7 महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर महिलाओं में खुशी देखी गई.इस दौरान आशा बालेश्वर साहू ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर रोजगार के क्षेत्र में. आज नारीशक्ति पढ़-लिख कर डॉक्टर, कलेक्टर बन रही हैं. वर्तमान समय में राज्य की कांग्रेस की सरकार, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए गोठान के माध्यम से महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार उपलब्ध करा रही है. साथ ही आज महिला सम्मान समारोह में समाज को आगे बढ़ाने वाले 7 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. इससे महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता देवांगन, बम्हनीडीह जनपद की जनपद उपाध्यक्ष रथबाई जायसवाल, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, जैजैपुर के पूर्व प्रत्याशी अनिल चंद्रा, कांग्रेस नेता कमलकिशोर साहू, मधुसुदन साहू, सीता जाटवर, सरिता बंजारे, रीना तिवारी, सरिता कर्ष, टीकाराम कुर्रे, महिला कांग्रेस कमेटी जैजैपुर की पूर्व अध्यक्ष सुशीला यादव सहित महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे.

error: Content is protected !!