JanjgirChampa BJP Protest : मोर आवास मोर अधिकार के तहत नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में नवागढ़ के तहसील कार्यालय का किया गया घेराव, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के राछाभाठा में मोर आवास मोर अधिकार के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील कार्यालय का घेराव किया गया. यहां प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बेरिकेटिंग की थी. यहां तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है. इस मौके पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया, पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन भी मौजूद थे.इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज विकासखण्ड, तहसील मुख्याल नवागढ़ में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा है. आज जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम नवागढ़ में रखा गया था. इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथी स्थानीय लोग भी शामिल हुए.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

पिछले दिनों भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के तहत छत्तीसगढ़ में जो राशि भेजी है, उसमें कांग्रेस सरकार अपना मेचिंग ग्रांट प्रधानमंत्रीआवास योजना के लिए नहीं दे पा रही है. आज कितने करोड़ रुपये कांग्रेस के अधिवेशन में खर्चा हो गया, आवभगत में खर्चा हो गया, क्या उनके पास जो गरीब आदमी है, इसको आवास देने के लिए पैसा राशि नहीं है. नेताओं को खुश करने के लिए राशि है, प्रधानमंत्री आवास योजना जो पूरे छत्तीसगढ़ में 16 लाख मकान बाकी है और जांजगीर चाम्पा में 12 हजार से अधिक लंबित मकान बाकी है. उन सारे मकान के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार तत्काल राशि रिलीज करे. इसी मांग को लेकर मोर आवास-मोर अधिकार के तहत भाजपा के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब चन्देल, जिला महामन्त्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, राजशेखर सिंह, जांजगीर-नैला नपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेंद्र कौशिक समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!