JanjgirChampa News : पामगढ़ में किसान सम्मान और सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षों की शपथ समारोह आयोजित, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन का जन्मदिन भी मनाया गया, संसदीय सचिव समेत कई नेता रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में किसान सम्मान और सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षों की शपथ समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुंतला साहू, छग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे.



इस मौके पर भारती बन्धु ने सूफी गीतों से समा बांधा और लोगों की खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन का जन्मदिन मनाया गया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

Janjgir : भाजपा ने विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त के घर का घेराव किया, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी, फिर… देखिए VIDEO…

इस दौरान खेती में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को अतिथियों ने सम्मान किया, वहीं सहकारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों ने शपथ ली. यहां सम्मान मिलने के बाद किसानों में खुशी दिखी और उन्होंने आयोजन की सराहना की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण और खरौद में जल आवर्धन योजना का किया निरीक्षण, खरौद में जल आवर्धन योजना में धीमी प्रगति, कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार...

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कहा कि छग की सरकार, किसानों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. छग में किसानों की आर्थिक स्थिति पिछले 4 बरसों में कांग्रेस सरकार के आने के बाद चौतरफा सुधार हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

इस मौके पर रवि परसराम भारद्वाज, शेषराज हरबंश, शिवरीनारायण नपं की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, रामलाल यादव, लव तिवारी, सुबोध शुक्ला, प्रकाश सोनी, साखीराम कश्यप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे.

error: Content is protected !!