Janjgir-Nawagarh Accident Death : जगमहंत और बुड़ेना गांव के बीच कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित, षष्ठी कार्यक्रम में आया था युवक

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के जगमहंत और बुड़ेना गांव के बीच अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार युवक विनय सागर की मौत हो गई. इलाज के लिए नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

 



जानकारी के अनुसार, पामगढ़ क्षेत्र के जेवरा गांव निवासी विनय सागर, चौराभांठा षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था. इस दौरान वह बाइक से जा रहा था, तभी वह जगमहन्त और बुड़ेना गांव के बीच पहुंचा था कि अज्ञात तेज रफ्तार कार ने युवक को ठोकर मार दिया. मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक शिव प्रसाद बघेल ने घायल युवक को इलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक विनय सागर को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!