JanjgirChampa Thief Arrest : टुल्लू पंप की चोरी करने वाले 2 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने टुल्लू पंप की चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, शैलेश कश्यप ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके खेत में चल रहे टुल्लू पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है.

शैलेश कश्यप की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी. विवेचना के दौरान आरोपी करही गांव निवासी मोतीलाल बघेल और बनवारी लाल बघेल को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपीयो के कब्जे से 5 नग टुल्लू पंप बरामद किया है.

पुलिस ने आरोपी मोतीलाल बघेल और बनवारी लाल बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!