JanjgirChampa Thief : खेत के कुएं में लगे टुल्लूपम्प की चोरी की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने खेत के कुएं में लगे टुल्लूपम्प कि चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी राजू उर्फ दीपक सोनवानी को हरदी विशाल गांव से गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पनोरा गांव के रहने वाले संजय ओग्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा और दामाद खेत के कुएं तरफ गए थे, तभी हरदीविशाल गांव के रहने वाले राजू उर्फ दीपक सोनवानी, कुएं में लगे टूल्लुपम्प को चोरी करने का प्रयास कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आवाज सुनकर आरोपी वहां से भाग गया. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 511 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी राजू उर्फ दीपक सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!