गुलाबी लहंगे में दुल्हन बनी कियारा आडवाणी, शेरवानी में दूल्हा बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें शादी की पहली फोटो

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसका आज अंत हो गया. कपल जीवनभर के लिए एक-दूजे के हो गए. दोनों ने शादी के खास मौके पर पारंपरिक ड्रेस पहनी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीष मल्होत्रा ने कपल की ड्रेस के साथ-साथ दोनों के परिवारवालों की भी ड्रेस तैयार की थी. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) गुलाबी रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं.

 



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेहराबंदी की रस्म आज दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई थी. दूल्हे को सेहरा पहनाया गया. बारातियों को साफे पहनाए गए. बारात फिर करीब 4 बजे पूरे शाही अंदाज में निकली. बारात में ऊंट, घोड़ों और आलीशान गाड़ियों का काफिला शामिल था. कपल ने सूर्यगढ़ पैलेस की बावड़ी पर मंडप के नीचे 7 फेरे लिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

हनीमून के लिए जल्द रवाना नहीं हो पाएंगे कपल
खबरों की मानें, तो सिद्धार्थ और कियारा पारिवारों की रस्मों की वजह से जल्द ही हनीमून के लिए रवाना नहीं हो पाएंगे. उन्हें शादी के बाद सिंधी और पंजाबी परिवार की रस्मों को भी निभाना पड़ेगा. सिद्धार्थ के कुछ वर्क कमिटमेंट भी हैं, जिन्हें पूरा करना है. हो सकता है कि उन्हें वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के चलते अपना हनीमून प्लान आगे बढ़ाना पड़े.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

सिद्धार्थ-कियारा हनीमून के लिए मालदीव रवाना हो सकते हैं. 38 साल के सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार ‘मिशन मजनू’ में नजर आए थे. वे अगली बार ‘योद्धा’ में नजर आएंगे, जिसमें दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी हैं, वहीं 30 साल की कियारा फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखेंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!