Sakti Arrest : हसौद के में स्थित शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने परसदा रोड में स्थित ढाबा में शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले ढाबा संचालक दीनदयाल कश्यप को गिरफ्तार किया है. मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली हसौद का दीनदयाल कश्यप परसदा रोड में स्थित अपने ढाबे में लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा है इस पर पुलिस ने मौके पहुंची और शराब पी रहे लोग पुलिस को आते देख वहां से भाग गए. मौके पर शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले ढाबा संचालक दीनदयाल कश्यप को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!