Sakti Bike Thief : जैजैपुर नहर पुल के पास घर के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. जैजैपुर के कचन्दा रोड नहर पुल के पास घर के सामने खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर नहर पुल के पास रहने वाले ताराचंद चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 B 3985 को घर के सामने खड़ी किया था, वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. आस-पास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!