2023 Hyundai Verna क्यों बनी सबकी फेवरेट, क्या बन पाएगी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज सेडान

नई दिल्ली. Hyundai Motor India ने हाल ही में अपनी नई जनरेशन Verna के कुछ आधिकारिक डिजाइन का खुलासा किया है, जिसे वाहन निर्माता कंपनी 21 मार्च को लॉन्च करेगी। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग भी ओपन कर दी है। भारतीय बाजार में हुंडई Verna मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा स्लाविया, वोक्सवैगन वर्टस के साथ-साथ होंडा सिटी को टक्कर देगी।



डिजाइन
नई-जेनरेशन Hyundai Verna का प्रोडक्शन वेरिएंट अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी ने इस कार का भी डिजाइन काफी दमदार बनाया है। अपडेटेड हुंडई का नया वेरिएंट सेंसुअस स्पोर्टीनेस को दर्शाता है। इसमें सामने की तरफ स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप दिया जाएगा, जिसमें एक बड़ा रेडिएटर ग्रिल मिलता है। इसके लुक को और निखारने के लिए कंपनी ने इसमें चौड़ाई वाली एलईडी डीआरएल पट्टी बोनट पर दिए हैं। साइड्स की बात करें तो सेडान में स्लोपिंग रूफलाइन, शानदार दिखने वाले डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और एलईडी टेल लाइट्स भी मिल सकते हैं। जबकि रियर-एंड डिज़ाइन का खुलासा होना बाकी है। नई जनरेशन की वरना पहले की तुलना में लंबी होगी।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

इंजन

कंपनी नई जनरेशन की वरना को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करेगी, जिसमें मौजूदा 1.5-लीटर एनए पेट्रोल इंजन शामिल है जो 115 पीएस और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो अधिकतम 160 पीएस की पावर 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 1.0-लीटर थ्री-पॉट यूनिट (120 पीएस/172 एनएम) को रिप्लेस करेगा जो वर्तमान में सेडान के साथ आता है।

फीचर्स
कंपनी इस कार में फीचर्स की लंबी लिस्ट देने वाली है। सुविधा के रुप में इसे काफी शानदार बनाया गया है, जो पहले से काफी अलग होगी। कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स का विवरण नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। कनेक्टेड-कार तकनीक, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेनटिलेंटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग जैसे फीचर इसमें मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

सेफ्टी में नो कॉम्प्रोमाइज
2023 Hyundai Verna के ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट ,एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस हो सकते हैं। आपको बता दें, अभी तक Honda City (e:HEV) सेगमेंट में ADAS तकनीक के साथ पेश की जाने वाली एकमात्र मध्यम आकार की सेडान है, लेकिन यह बहुत जल्द ही नई वरना से जुड़ जाएगी।

Hyundai का नाम
इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है कि नयी जनरेशन Verna, Hyundai के नाम के कारण अधिक फेमस है। शुरु से ही Hyundai Verna भारतीय बाजार में एक नाम वाली कार रही है। इसका फायदा भी इस गाड़ी को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!