9 साल की इंस्टा क्वीन ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पिता की इस बात से हो गई नाराज…

नई दिल्ली. आज के समय में बच्चों को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लत लगी गई है। बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया के इतने दीवानें हो गए हैं कि उन्हें अपनी पढ़ाई-लिखाई से तक कोई मतलब नहीं रहता और जब पैरेंट्स उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं तो वे गुस्से में बड़ा कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के पेरियाकुप्पम से सामने आया है। जहां एक 9 साल की बच्ची ने आत्महत्या कर ली।



पिता ने पढ़ाई करने कहा, बेटी ने कर ली आत्महत्या
तमिलनाडु के पेरियाकुप्पम में माता- पिता द्वारा पढ़ाई करने के लिए कहने पर प्रतीक्षा नाम की बच्ची ने खतरनाक कदम उठा लिया और आत्महत्या कर ली। इस 9 साल की लड़की को उसके पड़ोसियों द्वारा ‘इंस्टा क्वीन’ कहा जाता था। दरअसल, प्रतीक्षा के पिता कृष्णमूर्ति ने बेटी को अपने ससुराल के पास खेलते देखा और उसे घर जाकर पढ़ाई करने के लिए कहकर घर की चाबी सौंप दी।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

पुलिस ने शुरू की जांच
इसके बाद वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे और रात करीब सवा आठ बजे वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर अंदर से बंद है और अपनी बेटी से दरवाजा खोलने को कहा। जब प्रतीक्षा ने कोई जवाब नहीं दिया, तो कृष्णमूर्ति घबरा गए और पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर गए तो देखा कि उनकी बेटी तौलिये के फंदे से लटकी हुई है और छटपटा रही है। उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

error: Content is protected !!