Anushka-Virat: अनुष्का की गाउन संभालते देख विराट कोहली की खूब हो रही तारीफ, दीपिका और रणवीर पर मार रहे ताने!

2023 में खेल की दुनिया के सितारों के साथ फिल्मी सितारों ने भी महफिल का रंग खूब जमाया। इस मौके पर दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, उर्वशी रौतेला, रिया चक्रवर्ती जैसे कई एक्टर्स नजर आए। हालांकि, इस इवेंट के कई वीडियोज काफी चर्चा में हैं। जहां एक वीडियो को लेकर रणवीर और दीपिका के रिश्ते बिखने की अफवाहें तेज हो रही हैं वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो देखकर फैन्स क्रिकेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



 

 

इस Indian Sports Honours 2023 के इवेंट में विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने कैमरे के सामने ढेर सारे पोज़ दिए। अनुष्का शर्मा कैमरे के सामन विराट के हाथों में हाथ डालकर खूब इतराती दिख रही हैं। वीडियो ने फैन्स का खूब दिल जीत लिया। इसके बाद जो हुआ वो देखकर फैन्स इन दोनों स्टार्स पर बिछे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

https://www.instagram.com/reel/CqIvpGXNQie/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

https://www.instagram.com/reel/CqIn_bcOUak/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

 

बीवी के लिए विराट कोहली का जेश्चर सबको खूब पसंद आ रहा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का जब रेड कार्पेट पर आगे बढ़ती हैं तो उनके गाउन को पीछे से संभालने के लिए विराट कोहली नीचे झुक जाते हैं। विराट कोहली का वाइफ के लिए ये केयरिंग देखकर उनके फैन्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। लोग- शानदार कपल लिखकर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वाइफ के लिए इस जेश्चर को देखकर लोग कॉमेंट बॉक्स में उनके लिए भरकर तारीफें कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

https://www.instagram.com/reel/CqIqtjMJcR3/?utm_source=ig_web_copy_link

 

दीपिका और रणवीर के वीडियो पर उड़ी खटपट की अफवाह

वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो भी इस वक्त काफी चर्चा में है। लेकिन वजहें नेगेटिव हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह को दीपिका इग्नोर करती दिखीं। वीडियो में रणवीर दीपिका की तरफ हाथ बढ़ाते दिख रहे हैं, लेकिन दीपिका उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ जाती हैं। उन्हें देखकर लोगों ने खूब कॉमेंट किया है और शक जता रहे हैं कि दोनों के बीच सब सही नहीं चल रहा।

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

error: Content is protected !!