बड़ी खबर : सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी… बढ़ सकती है मृतकों की संख्या… ऐसे हुई ये बड़ी घटना, पढ़िए…

इस्लामाबाद. दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह हादसा शुक्रवार रात पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ. बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है, जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. नौ लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : राज्य पुलिस के अफसरों के तबादले, एडिशनल एसपी की हुई नई पोस्टिंग... देखिए सूची...
error: Content is protected !!