BIG NEWS : करोड़ों की रिश्वत लेते भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, 1.7 करोड़ नकदी बरामद, डिटेल में जानिए मामला…

बेंगलुरु. बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारी उनके कार्यालय से ही हुई है. इस मामले में विधायक ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है.



गौरतलब है कि बीजेपी विधायक, कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. सूत्रों का कहना है कि 40 लाख रिश्वत के अलावा कार्यालय में तलाशी के दौरान 1.7 करोड़ रुपये भी मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि ये रुपये भी रिश्वत से जुड़े हो सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

बेटे की गिरफ्तारी पर विधायक मदल का कहना है, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मीडिया के जरिए पता चला है. मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है, क्योंकि वह अब लोकायुक्त के हिरासत में है. मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.”

इसे भी पढ़े -  Samsung का 200MP कैमरा वाला नया फोल्ड फोन, 8 इंच स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

error: Content is protected !!