Janjgir-Pamgarh Murder : डेढ़ वर्ष के बेटे को मौत के घाट उतारा, ईंट से मारकर सनकी पिता ने की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना के हिर्री गांव में सनकी पिता शिवा निषाद ने ईंट से मारकर अपने डेढ़ वर्ष के बेटे को मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, घटना के वक्त घर में पिता शिवा निषाद और उसकी मां-पिता थे. उसकी पत्नी नहाने तालाब गई थी. इस दौरान युवक शिवा ने अचानक से अपने डेढ़ साल के बेटे को पकड़ा और मोहल्ले के एक खंडहर मकान की ओर निकला. पीछे से युवक की मां भी पहुंची, तब देखा कि युवक, अपने मासूम बेटे को ईंट से मार रहा है. इसके बाद युवक की मां ने बच्चे को अपने हाथ में लिया और बच्चे को पामगढ़ अस्पताल ले जाने निकले, बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया. संगीन वारदात की सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची और आरोपी पिता शिवा निषाद को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!