Big News : इंडियन आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू

नई दिल्ली. भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि ये हेलिकॉप्टर आज सुबह लगभग 09:15 बजे बोमडिला के पास ऑपरेशनल उड़ान भरी और इसके कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया. बाद में, इसके बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई. पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू कर दिया गया है. गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने पुष्टि की कि ऑपरेशनल सॉर्टी पर चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 9:15 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया था.



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

2022 में तवांग में हुआ था हेलिकॉप्टर क्रैश
यह पहली बार नहीं है, जब अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ हो, अक्टूबर 2022 में भी तवांग में इसी तरह का हादसा हुआ था. तब आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी. जिस पायलट की इस दुर्घटना में मौत हुई थी, उसका नाम कर्नल सौरभ यादव था, जिनकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  एक साल में 22 लाख शिकायतें और 2 साल में हुईं दो गुनी... पढ़िए डिजिटल फ्रॉड के चौंकाने वाले आंकड़े

error: Content is protected !!