बड़ी खबर : गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत, मचा हाहाकार

बीजिंग. चीन के अधिकारी देश के औद्योगिक प्रांत हेबेई में एक परित्यक्त प्रशीतित गोदाम में सोमवार को लगी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी थी। स्थानीय सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।



हेबेई प्रांत की कांग काउंटी की सरकार ने कहा कि यह आग सोमवार अपराह्न उस वक्त लगी जब इस उत्तरी प्रांत के एक गांव स्थित गोदाम के ढांचे को गिराया जा रहा था।

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया। बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 11 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन सभी की मौत हो गयी थी।

error: Content is protected !!