बड़ी खबर : मेडिकल स्टोर चलाने वाले ने कर दिया शख्स का ‘हाइड्रोसील’ का ऑपरेशन, कुछ ही घंटे में हुई मौत

बलिया. उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी कस्बे में एक व्यक्ति की आपरेशन के बाद मौत हो जाने के मामले में एक मेडिकल स्टोर के संचालक को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया.



पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी कस्बे के एक मेडिकल स्टोर के संचालक ए. रहमान ने बुधवार को जिगिरसड़ गांव के रहने वाले मुन्ना गुप्ता का ‘हाइड्रोसील’ का ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के बाद गुप्ता की हालत बिगड़ गई और बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  एक साल में 22 लाख शिकायतें और 2 साल में हुईं दो गुनी... पढ़िए डिजिटल फ्रॉड के चौंकाने वाले आंकड़े

खेजुरी थाना प्रभारी विंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मेडिकल स्टोर के संचालक ए. रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

error: Content is protected !!