JanjgirChampa News : बसपा के 55 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल, युवा कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के कपिस्दा गांव में बहुजन समाज पार्टी के 55 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, जिन्हें युवा कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया है.युवा कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने बताया कि कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखते हुए 55 कार्यकर्ता बसपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं. वे आज कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं.छग की कांग्रेस सरकार के फैसले, धान खरीदी को 2500 रुपए से 2800 रुपए क्विंटल, 15 क्विंटल से 20 क्विंटल खरीदी करने, युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, आंगनबाड़ी सहायकाओं के मानदेय में वृद्धि से बसपा कार्यकर्ता प्रभावित हुए हैं और वे बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!