छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिडंत, 2 लोगों की हुई मौत, 20 लोग घायल

महासमुंद. जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हुई है. इस हादसे में मौके पर 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

 



महासमुंद पुलिस के अनुसार, झलप निवासी महिला, पुरुष,बच्चे करीब 30 से 35 लोग पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच नरतोर के पास पिकअप और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. 20 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें 6 लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!