छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : होली की खुशी मातम में बदली, एनीकट में डूबने से 2 बच्चों की मौत

पेंड्रा. गौरेला क्षेत्र के लालपुर गांव के तोकपुर हर्राटोल टिपान नदी के एनीकट में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. होली त्योहार मनाने के बाद बच्चों की टोली एनीकट में नहाने गए थे. नहाते वक्त 2 बच्चे निखिल राठौर ( 13 वर्ष ) और राहुल प्रजापति ( 14 वर्ष ) गहराई में चले गए, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई. अन्य बच्चों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बच्चे गहराई में चले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चे के शव को बाहर निकाला गया है. इस खबर के बाद से ही गांव में मातम पसर गया है और होली की खुशी एक झटके में खत्म हो गई है. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!