छत्तीसगढ़ : डबल मर्डर का खुलासा, इस वजह से आरोपी ने वारदात को दिया था अंजाम, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

बेमेतरा. जिले के देवकर पुलिस चौकी इलाके के डेहरी रोड के पास एक फार्म हाउस के सामने दो लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. देवकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.

 



आप को बता दें कि देवकर चौकी इलाके के डेहरी रोड पर बीते देर रात एक फार्म हाउस के पास बचेडी निवासी विनोद यादव और सुरेश धुर्वे देर रात देवकर से अपने गांव जा रहे थे, वही पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के आरोपी बद्री नाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी से ताबड़तोड़ हमला करते हुए निर्मम हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले की सूचना मिलने पर देवकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी साजा भेजवाया गया. घटना स्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पुछताछ कर पुलिस ने विवेचना में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!