छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड को भगाकर ले जा रहा था बॉयफ्रेंड, बीच रास्ते में हो गई लड़के की मौत, जिंदा बची लड़की ने अब कह दी ये बड़ी बात…

कोंडागांव. में नेशनल हाईवे 30 पर एक बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गई. इस टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों प्रेमी-प्रेमिका है.

 



मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव के बनिया गांव निवासी 24 वर्षीय लड़की को गंभीर रूप से घायल हो जाने के चलते कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है. यहां उपचार के दौरान लड़की ने जानकारी दी कि पलारी गांव का युवक राजकुमार यादव (21) के साथ वह प्यार करती थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : श्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बर्न एंड ट्रामा सेंटर जांजगीर के प्रयास से बची सर्पदंश से जूझ रही गंभीर मरीज को मिला नया जीवन, आयुष्मान भारत योजना से हुआ सफल उपचार, आज मिली अस्पताल से छुट्टी

बीती रात राजकुमार यादव, अपनी बाइक लेकर पलारी गांव से उसे लेने के लिए बनिया गांव पहुंचा. यहां से दोनों बाइक में सवार होकर पलारी गांव के लिए रवाना हुए, लेकिन बनिया गांव से निकलते ही दूधगांव और बनिया गांव के सरहद पर नेशनल हाईवे 30 में खड़े एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई. इस टक्कर में 21 वर्षीय राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित
error: Content is protected !!