छत्तीसगढ़ : तीन दंतैल हाथी से ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल, 20 से ज्यादा गांव में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजिम. महासमुन्द से राजिम क्षेत्र में तीन दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया है। फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम गनियारी में डेरा डाला है. तीन दंतैल हाथी के दहशत से ग्रामीण भाग छत पर चढ़े। वन विभाग ने 20 से ज्यादा गांव में अलर्ट जारी किया.

 



हाथियों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. हाथी ग्रामीणों के घर को ढहा दिया इसके साथ ही हाथी ने धान की तलाश में लोगों के घरों को उजाड़ दिया. घर टूटने से ग्रामीणों का परिवार खुले आसमान में आ गया है. वन विभाग उससे हुए नुकसान का प्रकरण बना रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

इसके अलावा वन विभाग की टीम गांव स्तर पर लोगों को समझा रही है. उनसे अपील की जा रही है कि वे जंगल के आसपास वाले खेत में न जाएं। इससे गांव के किसान धान की बोआई भी नहीं कर पा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

हाथियों का लोकेशन रोजाना बदल रहा है. विभाग उसी हिसाब से संबंधित क्षेत्र के गांव के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है.

error: Content is protected !!