Gas Cylinder Price: महीने के पहले द‍िन 350 ₹ महंगा हुआ गैस स‍िलेंडर, तेल कंपन‍ियों ने पेट्रोल में दी राहत

Petrol-Diesel Latest Price: महीने के पहले द‍िन एक बुरी खबर और दूसरी राहत देने वाली खबर सामने आई है. 1 मार्च को तेल कंपन‍ियों ने कमर्श‍ियल और घरेलू दोनों ही तरह के गैस स‍िलेंडर की कीमत में इजाफा क‍िया है. दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत दी गई है. तेल कंपन‍ियों की तरफ से प‍िछले 9 महीने से भी ज्‍यादा समय से इजाफा नहीं क‍िया गया है. क्रूड ऑयल के दाम भी ग‍िरकर 90 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे चल रहे हैं. गैस स‍िलेंडर की कीमत में इजाफा होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है.

 



 

 

 

1 जनवरी को बढ़े थे 25 रुपये
आपको बता दें लंबे समय से कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में तेल कंपन‍ियों की तरफ से राहत दी जा रही थी. लेक‍िन 1 मार्च को कंपन‍ियों ने कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद 19 क‍िलो वाला व्‍यावसाय‍िक LPG गैस स‍िलेंडर 2119.50 रुपये का म‍िलेगा. अब तक इसकी कीमत 1769 रुपये थी. इससे पहले 1 जनवरी को स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये और 1 फरवरी को क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

80 डॉलर के करीब आया क्रूड ऑयल
प‍िछले द‍िनों 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के स्‍तर पर पहुंचने वाला क्रूड अब 80 डॉलर के करीब चल रहा है. बुधवार सुबह तेजी के साथ ब्रेंट क्रूड 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड 77.30 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर देखा गया. राजधानी द‍िल्‍ली समेत देश के व‍िभ‍िन्‍न शहरों में पेट्रोल-डीजल पुराने स्‍तर पर ही कायम है. बुधवार यानी 1 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ब‍िक रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

इसके अलावा घरेलू गैस स‍िलेंडर पर कंपन‍ियों की तरफ से 50 रुपये का इजाफा क‍िया गया है. अब तक 1053 रुपये में म‍िलने वाला 14.2 क‍िलो का गैस स‍िलेंडर अब 1103 रुपये में म‍िलेगा. घरेलू तेल कंपन‍ियों ने एटीएफ के दाम में एयरलाइन्स को भी राहत दी है. ATF की कीमत में करीब 4606 रुपये प्रत‍ि बैरल की ग‍िरावट आई है. इसके बाद हवाई किराये में कमी आने की उम्मीद है. 1 फरवरी को दिल्ली में 1,12,356.77 रुपये, कोलकाता में 1,19,239.96 रुपये, मुंबई में 1,11,246.61 रुपये और चेन्नई में 1,16,922.56 रुपये प्रत‍ि बैरल कीमत थी. ज‍िसमें अब 4606 रुपये तक की गिरावट आई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!