IAS Success Story: कौन हैं DRDO की असिस्टेंट डायरेक्टर आईएएस तुन जैन, 2 महीने की तैयारी और बन गईं अधिकारी. पढ़िए..

IAS Tanu Jain: तनु जैन सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर IAS अधिकारी हैं. आपने उन्हें यूपीएससी के मॉक इंटरव्यू लेते हुए यूट्यूब शॉर्ट्स या इंस्टा रील पर देखा होगा. वह यूपीएससी के कैंडिडेट्स को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने में मदद करने के लिए मोटिवेशनल स्पीच भी देती हैं.
सॉफ्ट स्पॉकन आईएएस अधिकारी अपने इंटरव्यू लेने के स्किल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन आईएएस तनु जैन कौन हैं? वह वर्तमान में DRDO में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हैं.



 

 

पॉपुलर आईएएस अधिकारी ने 2012 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन वह केवल प्री एग्जाम ही पास कर सकीं. हालांकि, दो साल बाद 2014 में, उन्होंने अपने थर्ड अटेंप्ट में यूपीएससी की परीक्षा पास की. 2015 में उनकी पहली पोस्टिंग में, उन्हें सशस्त्र सेना मुख्यालय सेवा में नियुक्त किया गया था. उनके पति वात्सल्य पंडित भी एक आईएएस अधिकारी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

 

 

 

डॉ. तनु जैन ने दिल्ली के श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल से पढ़ाई की थी. उन्होंने 12वीं में 94 फीसदी नंबर हासिल किए थे. मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उनके बिजनेसमैन पिता की तबियत काफी खराब हो गई थी. घर के माहौल से तनु जैन काफी दुखी रहने लगी थीं लेकिन फिर उनके पिता ही उनका सहारा बने.  आईएएस जैन ने अपनी बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ से पूरी की. हालांकि, उन्हें लगा कि वह डॉक्टर बनकर ज्यादा लोगों की सेवा नहीं कर सकतीं. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा देने का फैसला किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

 

 

अपने पहले अटेंप्ट में, उन्होंने केवल 2 महीने की तैयारी में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास की. हालांकि, वह मुख्य परीक्षा पास नहीं कर सकीं. उन्होंने 2014 में अपने तीसरे अटेंप्ट में 648वीं रैंक हासिल की थी.

 

 

आईएएस तनु जैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ समेत कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने पति और बेटे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. IAS अधिकारी के वर्तमान में इंस्टाग्राम पर 63.3K फॉलोअर्स हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!