Janjgir Big Arrest : संयुक्त कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से प्राकृतिक आपदा की राशि 12 लाख निकलवा रहा था वकील, आरोपी वकील गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ऐसे सामने आया मामला… एक अन्य मामले में वकील को हो चुकी है सजा, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फर्जीवाडा का बड़ा मामला सामने आया है. अधिवक्ता संघ नवागढ़ के अध्यक्ष तुलसीराम धृतलहरे के द्वारा संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम का फर्जी हस्ताक्षर कर प्राकृतिक आपदा की राशि 12 लाख रुपये निकलवाया जा रहा था. फर्जी हस्ताक्षर को लिपिक ने पकड़ा और थाने में एफआईआर के बाद आरोपी वकील तुलसीराम घृतलहरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही, आरोपी वकील को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी वकील को पहले भी छेड़छाड़ के मामले में सजा हो चुकी है और वह हाईकोर्ट से जमानत पर था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के लिपिक उमेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वकील तुलसीराम घृतलहरे ने प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली राशि के लिए 3 प्रकरण में संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम के फर्जी हस्ताक्षर से आवेदन पेश किया था. मामले के सामने के बाद लिपिक ने वकील तुलसीराम घृतलहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी वकील को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!