Sakti Big News : राजस्व निरीक्षक के सूने मकान से 3 लाख रुपये नगद और जेवरात की हुई चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी मालखरौदा पुलिस

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में खरसिया के राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई तोताराम भारद्वाज के सूने मकान से 3 लाख रुपये नगद एवं 22 हजार रूपये के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है.मालखरौदा थाना प्रभारी ललित चन्द्रा ने बताया कि तोताराम भारद्वाज की पत्नी सविता भारद्वाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, 23 फरवरी को घर में ताला लगाकर अपनी बेटी के घर छपोरा गांव गई थी, तभी घर में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पिहरीद गांव पहुंची तो देखा कि घर के अंदर आलमारी खुली और टूटी हुई थी. सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी में रखे 3 लाख रुपये नगद एवं 22 हजार रुपये की जेवरात को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!