Janjgir Big Breaking : परिजन के द्वारा रुपये नहीं देने पर ड्राइवर ने शराब के नशे में खुद का गला काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के नैला से बड़ा मामला सामने आया है. शराब के नशे में ड्राइवर शिवशंकर कश्यप ने खुद के गले को ब्लेड से काट लिया है और उसने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि परिजन ने रुपये देने से मना कर दिया. घटना के बाद परिजन ने उसे जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और उसका इलाज जारी है.



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, नैला के वार्ड 4 के रहने वाले शिवशंकर कश्यप, ड्राइवरी का काम करता है. आज उसने शराब पी रखा था और फिर से दोबारा शराब पीने के परिजन से रुपये की मांग कर रहा था और जब परिजन ने रुपये देने से मना किया तो ड्राइवर शिवशंकर कश्यप तैश में आ गया. फिर उसने ब्लेड से अपने ही गले को काट लिया. फिलहाल, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

error: Content is protected !!