Champa Murder Arrest : हत्या के दो फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पत्नी की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी, ये था पूरा मामला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने हत्या के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आरोपी पत्नी की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, अरविंद कुमार वर्मा ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके भाई धरमवीर अपने परिवार के साथ चांपा में रहते थे, तभी परिवारिक विवाद होने पर छोटू कुमार के द्वारा धरमवीर वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दिया था. मृतक की पत्नी सोमादेवी की पुत्र संदीप कुमार और उसकी पुत्री के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक एक राय होकर धरमवीर वर्मा के शव को जुट के बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 120B, 201 और 302 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तभी विवेचना के दौरान आरोपियों के घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर चांपा पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी छोटू कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!