Janjgir Holi : जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में हॉकी खिलाड़ियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का पर्व, दिखा खासा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जिला हॉकी संघ जांजगीर के सभी खिलाड़ियों ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया. मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में इस अवसर पर सभी नन्हें खिलाड़ियों को गुलाल, पिचकारी, रंग और टोपी का वितरण किया गया.



इस दौरान जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, राजीव ठाकुर, अजीत गढ़वाल, राकेश गढ़वाल, देव गढ़वाल, सूरज खरे, उमाशंकर, संजना साहू, सोनाली यादव व सभी जूनियर खिलाड़ी उपस्थित थे. होली पर्व को लेकर सभी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!