Janjgir Thief : दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी के घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी के घर में चोरों ने धावा बोल दिया है और घर के सामान को चोरी करके चोर ले गए हैं. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गौद गांव का है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रघुनंदन साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि उसका बड़ा भाई शिवनंदन साहू, अपने परिवार सहित दहेज हत्या के मामले में खोखरा जेल में बंद है. जेल जाने से पहले उसने घर की चाबी रघुनंदन को दी थी और घर की देखरेख करने को कहा था. जब वह घर पहुंचा तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था और छत से सीढ़ी डाल कर चोर कमरे में घुसे थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इसके बाद चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है. फिलहाल, कितनी की चोरी हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!