JanjgirChampa Action : कलेक्टर ने सरपंच को किया बर्खास्त, जिला पंचायत सदस्य ने कलेक्टर से की थी शिकायत

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर की शिकायत पर कलेक्टर ने सिवनी (च) के सरपंच के विरूद्व धारा 40 (1) ख के तहत कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है.



गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच लखेकुमारी राठौर ने गांव के शासकीय भूमि धोबनीन डबरी, खैरवार तालाब, अम्हा तालाब व मेन रोड़ के अगल बगल घुरवा में अवैध राखड डंप करा रहा था, जिस पर कलेक्टर ने बड़ी कर्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड, ...इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई.. जानिए...

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिवनी सरपंच द्वारा गांव की शासकीय भूमि में राखड़ को अवैध रूप से डंप किए जाने पर जांच करने की शिकायत की गई थी. जांच में सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सिवनी गांव की सरपंच के विरूद्व धारा 40 (1) ख, के तहत कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

error: Content is protected !!