JanjgirChampa Arrest : शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रुपये की मांग कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 2 आरोपी संजीव उर्फ मौसम कोसले, लव कुमार कोसले को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दोनों आरोपी पिपरसत्ती गांव के ही रहने वाले हैं.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिपरसत्ती गांव के रहने वाले कामेश कुमार धमधे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 मार्च को वह किराना दुकान में सामान लेने गया था, तभी लव कुमार कोसले और संजीव कुमार कोसले उर्फ मौसम आये. इसके बाद दोनों ने उससे रुपये की मांग की, जब कामेश कोसले ने रुपये देने से मना किया तो दोनों तैश में आ गए और गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 327, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद दोनों आरोपी संजीव कुमार कोसले उर्फ मौसम और लव कुमार कोसले को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

error: Content is protected !!