JanjgirChampa Arrest : हाइवा गाड़ी का रास्ता रोककर ड्राइवर और हेल्पर से मारपीट करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, गाड़ी के कांच को भी तोड़े थे

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने रसौटा नाला पुल के पास हाइवा गाड़ी का रास्ता रोककर ड्राइवर और हेल्पर से बेल्ट, डंडे से मारपीट करने वाले तीन युवक गुलाब यादव, संदीप साहू, गौतेश्वर निषाद को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 341, 427, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेहंदी निवासी महबूब खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने हेल्पर चंद्रशेखर के साथ हाइवा गाड़ी क्रमांक CG 11 AB 2225 अपने घर मेहंदी की ओर जा रहा था, तभी रसौटा नाला पुल के पास तीन युवक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज कर बेल्ट, डंडे से मारपीट ककी और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के कांच को तोड़ दिए थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

मामले में पुलिस ने जांच के दौरान तीन युवक आरोपी गुलाब यादव, संदीप साहू निवासी रसौटा और गौतेश्वर निषाद निवासी मेकरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर अपराध की पुनरावृत्ति से रोकने के लिए प्रतिबंध करने 50-50 हजार रुपए से बॉन्ड आहार की कार्रवाई हेतु प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!