JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण के 45 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के लोहर्सी गांव की दो जगहों से 45 लीटर महुआ शराब बेचने वाले व्यक्ति गोपाल को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए आज शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव के सबरिया डेरा में गोपाल से 35 लीटर एवं एक अन्य जगह से 10 लीटर कुल 45 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra News : बिर्रा कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, जिला पंचायत की सभापति मोहन कुमारी साहू हुई शामिल...

मामले में पुलिस ने महुआ शराब को बेचने वाले गोपाल को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!