JanjgirChampa News : अकलतरा स्टेशन में टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मिली सौगात, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा स्टेशन में टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की सौगात क्षेत्र को मिली है. सांसद गुहाराम अजगल्ले ने स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर रेलवे के एडीआरएम देवराम, अकलतरा नगर पालिका की अध्यक्ष शांति भारते मौजूद थीं.

 



अकलतरा में बड़ा स्टेशन है और रेलवे को काफी आय भी होती है, वहीं टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज कापन और कोटमीसोनार जैसे छोटे स्टेशन में था, लेकिन अकलतरा जैसे स्टेशन में स्टॉपेज नहीं था. इसकी मांग अकलतरा क्षेत्र के लोगों के द्वारा की जा रही थी. इसके बाद, रेलवे ने सौगात दी और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की स्वीकृति मिल गई. आज सांसद गुहाराम अजगल्ले ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस सौगात से लोगों में खुशी भी दिखी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, पार्षद आशीष प्रसाद समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!