JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के तागा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 35 वर्षीय आरोपी व्यक्ति इंदल यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि तागा गांव का इंदल यादव, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर मुलमुला पुलिस ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

मामले में पुलिस ने तागा गांव से आरोपी इंदल यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!