JanjgirChampa Arrest : शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी जीजा-साले शिवरीनारायण से गिरफ्तार, कुल 273 लीटर देशी, विदेशी, महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले जीजा-साले मिथलेश सारथी, विक्रम सारथी के कब्जे से कुल 273 लीटर शराब जब्त कर गिरफ्तार करके दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण के डीपापारा वार्ड नंबर 01 के रहने वाले मिथलेश सारथी और उसका साला विक्रम सारथी अपने घर के सामने छपरीनुमा दुकान में देशी शराब, महुआ शराब, अंगेजी शराब बिक्री करने के रखा है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश सारथी के कब्जे से 250 लीटर महुआ शराब, उसके साले विक्रम सारथी के पास से 23 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब, बियर कुल 273 लीटर शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया, मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि, श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी जीजा-साले मिथलेश सारथी, विक्रम सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!