JanjgirChampa Arrest : रुपये मांगने पर विवाद, गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी, 3 आरोपी अकलतरा से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रुपये की मांग कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी नौशाद खान, मोहम्मद कुर्बान, रिजवान खान को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी अकलतरा के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, अकलतरा के रहने वाले योगेश कुमार बर्मन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मार्च को मेडिकल स्टोर के पास बाइक को खड़ी कर दवाई लेने गया था, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी. इसके बाद दोनों के बीच संझावता हो गया था. लेकिन उसी समय नौशाद खान आया और संझावता के लिए रुपये लिए हो, उसे वापस करने को बोला. जब योगेश कुमार बर्मन ने मना किया तो नौशाद खाना के 2 साथी रिजवान खान, मोहम्मद कुर्बान आये और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

साथ ही, डंडा से भी उसकी पिटाई की और बीच बचाव करने आये उसके भतीजे को भी तीनों आरोपियों ने मिलकर मारा. घटना के बाद योगेश कुमार बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 506, 34 और 327 के तहत जुर्म दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी नौशाद खाना, मोहम्मद कुर्बान, रिजवान खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!