JanjgirChampa Arrest : शराब का अवैध परिवहन करने वाले खरौद के दो युवक गिरफ्तार, 9 लीटर शराब और बाइक जब्त, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो युवक सुनील भारद्वाज और राजू उर्फ सतीश भारद्वाज को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 9 लीटर शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि खरौद गांव के राजू उर्फ सतीश भारद्वाज, अपने साथ के साथ काफी मात्रा में देशी प्लेन शराब की बिक्री करने के लिए बाइक में लोहर्सी से खरौद की ओर जा रहा है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने खरौद मेन रोड के पास घेराबन्दी कर बाइक क्रमांक CG 22 V 7703 रोककर बाइक चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील भारद्वाज, निवासी खरौद तिवारीपाराज, दूसरा व्यक्ति अपना नाम राजू उर्फ सतीश भारद्वाज खरौद तिवारीपारा निवासी बताया. पीछे बैठे युवक राजू उर्फ सतीश भारद्वाज के पास बैग में 50 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ML भरा हुआ कुल 9 लीटर मिला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मामले में पुलिस ने खरौद के तिवारीपारा निवासी दोनों आरोपी युवक राजू उर्फ सतीश भारद्वाज, सुनील भारद्वाज को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!