JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण मेला ग्राउंड से अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त आरोपी युवक एवं 2 महिला गिरफ्तार, पिटा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण मेला ग्राउंड में देह व्यापार करने वाले 21 वर्षीय आरोपी युवक लवकुमार भट्ट और दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लगातार शिवरीनारायण पुलिस को देह व्यापार के संबंध में शिकायतें मिलने पर यह कार्रवाई की गई है.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड निवासी 21 वर्षीय युवक लवकुमार भट्ट अपने घर में देह व्यापार कराने के संबंध लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

इस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 21 वर्षीय युवक लवकुमार भट्ट के घर में दबिश दी और कोरबा जिले के दीपका, मुंगेली जिले के चंदली की रहने वाली महिला एवं 21 वर्षीय युवक लवकुमार भट्ट के साथ देह व्यापार में संलिप्त होना पाया गया. मौके से मोबाइल एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया है. मामले में पुलिस ने पिटा एक्ट की कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!